देश को बदनाम करने के लिए जो हरकत राहुल गांधी संसद में करते हैं वही हरकत कांग्रेस के गुंडो ने ए.आई. समिट में करी है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यूथ कांग्रेस द्वारा ए.आई. समिट में जिस प्रकार की गुंडागर्दी की गई उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। उन्होने कहा है कि कांग्रेस की यह नकारात्मक सोच और देश को बदनाम करने की कोशिश है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि ये कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं बल्कि उनके गुंडे हैं, हिंदुस्तान का यूथ ए.आई. समिट में अपनी इनोवेशन दिखा रहा हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सलाम कर रहा हैं लेकिन इन गुंडों ने जो हरकत की हैं और अगर इन्हें लगता हैं कि इससे राष्ट्र की छवि पर कोई असर पड़ेगा तो इस ग़लतफहमी निकाल दें क्योंकि ये लोग उस कांग्रेस के कार्यकर्ता होने का दावा कर रहे हैं जिसे वह राहुल गांधी चला रहे हैं जो विदेशों में जाकर भारत को छवि को खराब करते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह समिट पूरे विश्व में भारत का एक संदेश देती है कि भारत विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है और भारत के युवा लगातार अपनी प्रतिभा का प्रमाण इस समिट में दे रहे हैं।
खेदपूर्ण है कांग्रेस के किराए के गुंडों ने एक बार फिर से भारत को छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।
सचदेवा ने कहा कि भारत की बढ़ती ताक़त से कांग्रेस नेता अचंभित हैं इसलिए जो काम राहुल गांधी विदेश जाकर करते हैं, संसद में करते हैं वही काम आज कांग्रेस के गुंडों ने ए.आई. समिट में किया है।



