उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

Model Cricket League (Season–3, 2026) कार्यक्रम में विशेष अतिथि रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, लखनऊ के जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह

लखनऊ : लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित Model Cricket League (Season–3, 2026) कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, लखनऊ के जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। यह आयोजन सामाजिक सरोकारों—विशेषकर स्तन कैंसर जागरूकता एवं बालिका जागरूकता—को समर्पित था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Pawan Singh Chauhan (एम.एल.सी., सीतापुर) रहे।  पवन सिंह चौहान, निकहत आपा, संजय सिंह एवं जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मैच का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिला मॉडलों की चार टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक संदेश के साथ यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजन मंडल में नेहिल मोहन श्रीवास्तव, प्रतीक भटनागर, श्वेतांक चतुर्वेदी, दिशा बाजपेयी, संजय सिंह, मृदुलाय सिंह एवं के.के. गुप्ता जी की विशेष भूमिका रही। इन सभी के कुशल प्रबंधन एवं समन्वय से कार्यक्रम भव्य एवं सफल रहा।
विशेष अतिथि के रूप में अपने संबोधन में धनंजय प्रताप सिंह ने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य और अनुशासन का माध्यम है, बल्कि समाज को जागरूक करने का सशक्त मंच भी है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को रचनात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button