उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026 की विजेता बनी सिक्योरिटी हंटर्स

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026’’ (आईडीएल) टूर्नामेंट में आज का फाइनल मैच इंजिनियरिंग डेयर डेविल्स व सिक्योरिटी हंटर्स मध्य खेला गया। इंजिनियरिंग डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 17.4 ओवर में 10 विकेट पर 85 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज़ी में सचिन चौधरी ने 33 रन, अब्बुस खान ने 21 रन व सचिन कुमार ने 08 रन का उपयोगी योगदान दिया। सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए विश्वास यादव ने 02 विकेट व रामआशीष यादव ने 03 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्योरिटी हंटर्स की टीम ने 10.5 ओवर में 02 विकेट खो कर 86 रन बनाकर विजय प्राप्त की। रामआशीष यादव ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 39 रन बनाए, जबकि आखिलेश यादव ने 23 रन और अमित सिंह ने 16 रन का योगदान दिया। इंजिनियरिंग डेविल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित व रामदेव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। निर्णायक मैच में सिक्योरिटी हंटर्स ने इंजिनियरिंग डेविल्स को 08 विकेट से पराजित किया।
फाइनल मैच में शील्ड देने के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबन्धक  नीतू(परिचालन) ने अपने सम्बोधन में कहा कि दोनों टीमों के मध्य खेला गया फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी था। उन्होने दोनों टीमांे के विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए  रामआशीष यादव को प्लेयर ऑफ द मैच एवं टूर्नामेंट के प्लेयर आफ द सिरीज अताउल्ला खान, बेस्ट बैट्स मैन  मनीष झा तथा बेस्ट बोलर का पुरस्कार सिद्धांत सिंह को प्रदान किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button