पुरानी दिल्ली के लोगों को अवैध कब्जे, अवैध रिक्शा हटने एवं सफाई स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं चाँदनी चौक नागरिक मंच के महामंत्री प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता द्वारा शाहजहांबाद रीडिवेलपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमैन का पद संभालने पर उन्हे शुभकामनाऐ देते हुए उम्मीद प्रकट की है कि अब पुरानी दिल्ली की बदहाली सुधरेगी।
पुरानी दिल्ली में सड़कों एवं पटरियों पर बढ़ते अवैध कब्जों, अवैध रिक्शाओं, बिगड़ती सीवर, सफाई व्यवस्था के अनेक सड़कों पर कब्जा कर चुके अवैध कार पार्किंग माफिया से त्रस्त नागरिकों एवं व्यापारियों की ओर से चुने जाने के बाद से सांसद प्रवीन खंडेलवाल और लम्बे समय से दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं चाँदनी चौक नागरिक मंच के महामंत्री प्रवीण शंकर कपूर इसके लिए शाहजहांबाद रीडिवेलपमेंट कार्पोरेशन को दोषी बताते हुए इसे भंग करने की मांग करते रहे हैं।
विगत दिनों प्रवीन खंडेलवाल एवं प्रवीण शंकर कपूर ने चांदनी चौक के नागरिकों एवं व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट की थी और पुरानी दिल्ली की बदहाली पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों ही नही दिल्ली उच्च न्यायालय की चिंता से अवगत करवाया था।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल को जल्द समाधान की राह प्रारब्ध करने का आश्वासन दिया था और आज उपराज्यपाल दिल्ली द्वारा मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता को एस.आर.डी. कार्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त करने से पुरानी दिल्ली के नागरिकों एवं व्यापारियों में हर्ष की लहर के साथ सुधार की उम्मीद जगी है।



