प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में ‘‘संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा बचाओ संग्राम’’ का आयोजन

लखनऊ : मनरेगा अधिनियम के 20 वर्ष पूर्ण होने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में तथा राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उ0प्र0 धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम, नीलांशू चतुर्वेदी के विशिष्ट आतिथ्य में एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ संग्राम जारी कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में ‘‘संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा बचाओ संग्राम’’ का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉर रूम के प्रभारी संजय दीक्षित द्वारा किया गया।
*कार्यक्रम की मुख्य बात यह रही कि कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त एनजीओ, सिविल सोसायटी एवं जनजातीय समूहों के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। एनजीओ में मुख्य रूप से योगदान एनजीओ से सलमान हैदर, विधान एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी से मुकेश अवस्थी, ईको फ्रेंडली डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी से सैयद अफजल, स्वर्णिम संस्थान से प्रमिला सिंह, शुभकामना सामाजिक संस्थान से रानी गुप्ता, नारी उत्थान सेवा समिति से पूनम यादव, मुकदस फाउंडेशन से मेहरून निशा, सूर्य विकास समिति से मो0 अरशद, हेल्प यूथ फाउंडेशन से अमित कुमार, अर्पितांजलि सोशल वेलफेयर सोसाइटी से शिल्पी श्रीवास्तव, एस0एम0 एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसाइटी से अयान खान, ओम सूर्यश सेवा संस्थान से प्रार्थी पाल एवं सितरतजी सपोर्ट फाउंडेशन एनजीओ से अमरेश पति त्रिपाठी तथा मनरेगा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद मिश्र, सहारिया गोंड एवं कोल जनजातियों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उत्तर प्रदेश मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी ने कहा कि आज जब हम मनरेगा जैसे जन प्रिय कानून को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं तो एक बात स्पष्ट हो गई है कि पूरे देश में सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता ही जन भावनाओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
श्री पाण्डेय ने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से आप सभी ने हमें एक बहुत बड़ी ताकत दी है और इस ताकत का सार्थक उपयोग करते हुए हम इस निरंकुश और तानाशाही सरकार को बदलने का काम करेंगे।
श्री पाण्डेय ने कहा कि आज से 20 वर्ष पहले जब आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह जी ने इस कानून को बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए भूमिहीन किसानों एवं मजदूरों के हाथ में एक ऐसी ताकत दी थी जिससे वो खुद तय कर सकते थे कि उन्हें कब और कितना काम करना है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि पूरी दुनिया में यह योजना एक मिशाल के तौर पर जानी गई और कोरोना काल में इस योजना ने अपनी उपयोगिता को सिद्ध करते हुए यह बता दिया कि यह वाकई में एक जन कानून है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस जनप्रिय कानून को खत्म कर किसान और मजदूर विरोधी सोच को उजागर कर दिया है, मगर कहते हैं कि पाप का घड़ा जब भर जाता है तो फिर माफी नहीं होती।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हमारे नेता जननायक राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में मनरेगा बचाओं संग्राम कार्यक्रम जारी है। हम इस कानून को इसकी मूल आत्मा के साथ ही स्वीकारेंगे उससे कम कुछ नहीं।
श्री राय ने कहा कि हमने एक्ट बनाकर मजदूरों को हक दिया था। यह सरकार इस एक्ट को स्कीम में बदलकर उनका हक मार रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मूल रूप से किसान और मजदूर विरोधी है और कल आए हुए बजट एक बार इस बात की पुष्टि कर दी है। पूरे बजट में कहीं ऐसी कोई कंक्रीट योजना नहीं है जो किसानों या फिर भूमिहीन मजदूरों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने वाली दिखती हो।
*कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, नीलांशू चतुर्वेदी, तौकीर आलम, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी आदि ने भी संबोधित किया।*
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद ओमवती देवी, कमल किशोर कमांडो एवं रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह, डॉ0 मसूद एवं राजबहादुर, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, लुईस खुर्शीद, सोहित अख्तर अंसारी, अखिलेश प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, गयादीन अनुरागी, अनिल अमिताभ दुबे एवं गजराज सिंह, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव (संगठन) अनिल यादव, अनीस अंसारी, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम, करिश्मा ठाकुर, शहला अहरारी, कै0 वंशीधर मिश्रा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, बृज मौर्या, वेद प्रकाश त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, डॉ0 जियाराम वर्मा, डॉ0 रिचा शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा मनरेगा संघ के नेता एवं मजदूरगण मौजूद रहे।



