समय एवं धन की बचत के साथ RailOne ऐप से प्राप्त करें यात्रा टिकट

RailOne ऐप भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विकसित किया गया एक आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से यात्री डिजिटल तरीके से रेल टिकट बुक कर सकते हैं।
RailOne ऐप की प्रमुख सुविधाएँ
*अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुकिंग*
यात्री स्टेशन पर लाइन में लगे बिना सीधे मोबाइल से अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
*डिजिटल भुगतान की सुविधा*
UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग एवं R-Wallet के माध्यम से सुरक्षित भुगतान।
*R-Wallet से भुगतान पर बोनस*
RailOne ऐप पर R-Wallet के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% बोनस कैशबैक की सुविधा।
*सभी डिजिटल माध्यमों पर छूट*
RailOne ऐप से अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% की छूट (यह योजना 14.07.2026 तक प्रभावी)।
*समय एवं धन की बचत*
टिकट काउंटर पर प्रतीक्षा की आवश्यकता नहीं, जिससे समय की बचत होती है।
*कैशलेस एवं सुगम यात्रा*
डिजिटल टिकट के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल एवं सुविधाजनक यात्रा।
माघ मेला–2026 के अवसर पर *उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे RailOne ऐप के माध्यम से ही रेल यात्रा का टिकट प्राप्त करें, किसी भी अन्य भ्रामक एप से टिकट न ले, इससे यात्रा के दौरान आपके असुविधा हो सकती है l*
रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग कर इस सुविधा का लाभ उठाएँ तथा कैशलेस, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा को बढ़ावा देने में सहयोग करें।



