उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा बजट 2027-27 : अनिल दुबे

लखनऊ 1फरवरी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने 2026–27 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकसित भारत का बजट है जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा ।
उन्होंने कहा कि यह बजट किसान नारी शक्ति और नौजवानों को समर्पित बजट है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने तथा समाज के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करने तथा देश की आर्थिक स्थिति की वृद्धि को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा यह बजट समाज के हर वर्ग विशेष कर अन्नदाताओं,नौजवानों, महिलाओं और शोषित वंचित उत्थान के लिए समर्पित है और किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण बुनियाद को मजबूत करने का काम करेगा।



