उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
स्व. अजित पवार ने बेशक खुद को महाराष्ट्र की राजनीति तक सीमित रखा पर उनके ग्रामीण विकास के काम ने उन्हे देशव्यापी पहचान दी : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महाराष्ट्र के उप मुख्य मंत्री अजीत पवार की एक जहाज दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अजित पवार का बारामती क्षेत्र के साथ ही महाराष्ट्र के एक बड़े भाग में आम जनता से सीधा सम्पर्क था और जनता उन्हे “दादा” (बड़ा भाई) कहकर सम्बोधित करती है जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अजित पवार ने बेशक खुद को महाराष्ट्र की राजनीति तक सीमित रखा पर उनके ग्रामीण विकास के काम ने उन्हे देशव्यापी पहचान दी।
वह एक कुशल राजनेता एवं प्रशासक के साथ ही खेल प्रेमी भी थे और महाराष्ट्र ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में खेलजगत में भी लोकप्रिय थे।



