लोकतंत्र और संविधान—दोनों के लिए खतरे की घंटी यह हादसा है : लोकदल

लखनऊ : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जननेता अजीत पवार के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद, स्तब्ध करने वाला और पीड़ादायक है। महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
हम शोक की इस घड़ी में उनके परिवार, सहयोगियों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे,साथ ही,सुनील सिंह ने इस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच अत्यंत आवश्यक है, लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने बयान में यह भी कहा है कि सरकार के माध्यम से
ऐसे में इस हादसे को मात्र एक दुर्घटना बताकर मामले को दबाने की कोशिश है, लोकतंत्र और संविधान—दोनों के लिए खतरे की घंटी यह हादसा है।
यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, तो इस पूरे प्रकरण की अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
देश जानना चाहता है कि क्या अब सत्ता के विरोध में खड़े होने की कीमत जान से चुकानी पड़ेगी? सच्चाई सामने आए और किसी भी प्रकार की शंका या अफ़वाह पर पूर्ण विराम लग सके।



