उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ : देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत गणतंत्र दिवस की शानदार 77वीं वर्षगांठ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करके पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाई गई।

26.जनवरी.26 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महानिदेशक, भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ श्री रंजन प्रकाश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि, महानिदेशक, श्री रंजन प्रकाश ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी लोगों राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम के अगले चरण में, महानिदेशक ने उपस्थित अधिकारियों, परिवीक्षाधीन अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और रिकॉर्ड के बारे में बताया और संस्थान के प्रत्येक रेलवे कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में, महानिदेशक ने स्वतंत्रता के सभी अमर बलिदानों को धन्यवाद दिया और स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञ श्रद्धांजलि देते हुए, उनकी अदम्य वीरता और अद्भुत गुणों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अगले दौर में देशभक्ति गीत गाए गए।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह में अपर महानिदेशक  संजय त्रिपाठी, संकाय सदस्य, परिवीक्षाधीन अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button