उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिज्ञासा कप सीजन में मैच–7 में असरफी ने एन जे एस तेलीबाग को 3 विकेट से हराया

लखनऊ । जिज्ञासा कप सीजन–1 के सातवें मुकाबले में असरफी टीम ने एन जे एस तेलीबाग को 3 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एन जे एस तेलीबाग ने 188 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभय यादव ने 51 गेंदों पर 64 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि लक्ष्य ने 37 रन का योगदान दिया।

असरफी की ओर से प्रभावी गेंदबाज़ी करते हुए प्रतीक यादव ने 6 विकेट हासिल किए। आकाश गौतम को 3 विकेट मिले, जबकि मो. कैफ ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए असरफी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। इस दौरान अभय प्रताप ने 74 गेंदों पर 48 रन की उपयोगी पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतीक यादव को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button