गणतंत्र दिवस विशेष सांस्कृतिक संध्या “देश का हर रंग – सारेगामापा स्टार्स के संग”

लखनऊ | गोमती नगर, लोहिया पार्क में यूथ हास्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, शान-ए-अवध इकाई एवं सारेगामापा स्टार्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर “देश का हर रंग – सारेगामापा स्टार्स के संग” भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने हेतु यूथ हास्टल, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के प्रांतीय उपाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत पीसीएस अधिकारी पी.सी. सिंह (साइकिलिस्ट) विशेष अतिथि रुप से उपस्थित रहे। देशभक्ति गीतों से सजी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम के रंगों से सराबोर कर दिया।
इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव एवं इकाई कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार श्रीवास्तव (IRS)* ने यूथ हास्टल की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम संयोजक गोपेंद्र वर्मा ने बताया कि यह मंच शौकिया गायन में रुचि रखने वाले कलाकारों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है, जहाँ सभी अपनी अभिरुचि के अनुसार प्रस्तुति दे सकते हैं।
देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ
इसके पश्चात –
आशुतोष सिंह – “नफ़रत की लाठी तोड़ो”
अरशद आज़म – “मेरे देश की धरती सोना उगले”
नवीन वर्मा – “जरा सामने तो आओ छलिये” (भक्ति गीत)
गोपेंद्र वर्मा – “छोड़ो कल की बातें”
श्याम भारद्वज़ – “जो शहीद हुए हैं उनकी”
सुशील श्रीवास्तव – “ऐ मेरे प्यारे वतन”
राजीव रावत – “तेरी मिट्टी में मिल जावां”
रश्मि वर्मा – “ओ देश मेरे”
टीवी लिटिल चैंप व इंडियन आइडल फेम डॉ. प्रणव श्रीवास्तव ने “तू ही आरज़ू, तू ही मेरी आबरू” प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पूनम त्रिपाठी – “सत्यम शिवम् सुंदरम” एवं “वतन मेरे वतन आबाद रहे तू”
तृष अग्रवाल – “है प्रीत जहाँ की रीत सदा”
वनमैन डीजे अमित अरोड़ा – “संदेश आते हैं”
इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया।
विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग,चंद्रभूषण अग्रवाल, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, एल.एन. गौतम, सोनी सिंह सहित लखनऊ के अनेक संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।


