दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया राष्ट्रध्वज

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों के साथ 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, कार्यालय मंत्री ब्रजेश राय और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता, अल्पसंख्याक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी, प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता ममता त्यागी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुरक्षा पुलिस कर्मियों और एस.आई.सी. के गार्ड्स को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज हम 77वें गणतंत्र दिवस पर संविधान के आदर्शों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता – का सम्मान करते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारतीय गणतंत्र की मज़बूती हमारे सशस्त्र बलों, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के बलिदानों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि हम सबका प्रयास यह होना चाहिए कि हम अपने देश को एकता, प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाएँ। युवा पीढ़ी को मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाने और संविधान की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्लीवालो से खासकर युवाओं से अपील की और कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को समझें, मतदान जैसे संवैधानिक अधिकार के प्रति सजग रहें और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रेणीय भूमिका निभाएं।
सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और दिल्लीवासियों का कर्तव्य है कि वे सकारात्मक सोच, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ भारत को विश्व में गौरवशाली स्थान दिलाने में सहयोग करें।


