फार्मेसिस्ट संवर्ग के हितों से संम्बधित विषयों एवं तैनाती स्थानों पर आने वाली कठिनाईयों एवं उन कठिनाईयों के स्थाई निराकरण विषयों पर विचार विमर्श

लखनऊ : डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा-जनपद लखनऊ के समस्त सम्माननीय सदस्यों की नववर्ष-2026 की प्रथम “आम बैठक”
“विज्ञान भवन सभागार” बलरामपुर चिकित्सालय परिसर, लखनऊ में आहूत की गई थी। उक्त बैठक में जनपद -लखनऊ“ के फार्मेसिस्टों एवं चीफ फार्मेसिस्टों ने बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की । उक्त बैठक फार्मेसिस्ट संवर्ग के हितों से संम्बधित विषयों एवं तैनाती स्थानों पर आने वाली कठिनाईयों एवं उन कठिनाईयों के स्थाई निराकरण जैसे स्थानीय संवेदनशील विषयों पर गम्भीरता से विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में संगठन के सौ से अधिक सम्मानित सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में निम्नलिखित विषयों पर गम्भीरता से विचार विमर्श किया गया:-
1- मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ के अधीन विभिन्न चिकित्सालयों में कार्यरत सदस्यों ने अवगत कराया कि संबंधित चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक अथवा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी फार्मेसिस्ट संवर्ग पर लेखा परीक्षण के नाम अनावश्यक दबाव बना कर धन उगाहने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं,जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं है।
2-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ के अधीन विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत फार्मेसिस्ट संवर्ग के सदस्यों ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश औषधि वितरण, निगम, नादरगंज लखनऊ से औषधियों एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय वस्तुओं को जनपद की प्रत्येक चिकित्सा इकाईयों तक पहुंचाने की कोई भी व्यवस्था नहीं है इस कारण से संबंधित फार्मेसिस्ट को अपने स्वयं के निजी व्यय पर औषधियों की आपूर्ति सुनिश्चित करनी पड़ती है, जब कि नियामानुसार औषधि आपूर्ति निगम से प्रत्येक चिकित्सा इकाई तक औषधियों की आपूर्ति सुविधा सुनिश्चित किये जाने का दायित्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ महोदय का है ।
3- जनपद-लखनऊ के विभिन्न चिकित्सालयों में फार्मेसिस्ट संवर्ग कार्मिकों की संख्या स्वीकृत नियतन से कम होने पर पर सदस्यों द्वारा भी गम्भीर चिन्ता व्यक्त की गई, फार्मेसिस्ट संवर्ग के कार्मिकों की संख्या स्वीकृत नियतन से कम होने पर तैनात फार्मेसिस्ट पर अनावश्यक कार्य का अत्यधिक दबाव बना रहता है एवं अवकाश आदि स्वीकृत कराने में भी व्यावहारिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
4- उक्त बैठक में ‘’पुरानी पेंशन व्यवस्था “ लागू कराने के प्रयास में चल रहे कर्मचारियों के आन्दोलन एवं विभिन्न कार्यक्रमों में फार्मेसिस्ट संवर्ग किस प्रकार और सक्रिय एवं सकारात्मक रूप से भागीदारी सुनिश्चित करें,इस विषय पर भी गम्भीरता से विचार विमर्श किया गया।
आम बैठक में सम्मानित सदस्यों को संबोधित करते हुए डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा-जनपद-लखनऊ के अध्यक्ष श्री अरुण अवस्थी एवं मंत्री श्री कपिल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे साथियों से किसी के द्वारा अनुचित धन उगाहने का कुत्सित प्रयास का विरोध किया जाएगा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ के स्तर से होने वाली समस्याओं के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ महोदय से भेंट कर संगठन की आपत्तियों एवं कठिनाईयों को अवगत कराया जाएगा।
बैठक के अन्त में मंत्री श्री कपिल वर्मा ने अवगत कराया कि जनपद-लखनऊ के कुल 174 सम्मानित सदस्यों में प्रत्येक का पांच लाख रुपए का सामूहिक दुर्घटना बीमा संघ के व्यय पर कराया गया है, जो कि दिसंबर-2026तक लागू है । आपके अतुलनीय सहयोग एवं प्रयास से आयोजित जनपद शाखा -लखनऊ के सम्मानित सदस्यों की आम बैठक में समय निकालकर सदस्यों के पधारने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, श्री वर्मा ने कहा कि आप सभी की गरिमामई उपस्थिति हमारी एकता , एकजुटता एवं संघ की शक्ति का व्यापक प्रदर्शन एवं प्रत्येक कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन करेगी । अतः आप सभी साथियों विनम्र अनुरोध है कि आप आप भविष्य में भी संगठन के आवाह्न पर अपने बहुमूल्य समय में कुछ पलों को संगठन के निकाल कर कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफल बनाएं । कार्यक्रम के उपरान्त “तहरी
सहभोज”में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के विभिन्न सदस्यों भोज ग्रहण किया गया। उक्त बैठक में संघ के सम्मानित पूर्व महामंत्री श्री श्रवण कुमार सचान , पूर्व कोषाध्यक्ष श्री रजत यादव,श्री अविनाश सिंह,श्री पवन शर्मा,श्री रंजीत कुमार गुप्ता, श्री चन्द्रशेखर श्रीवास्तव ,श्री डी. एस.पाण्डेय, श्री रजनीश पाण्डेय आदि अनेकों सदस्यों ने प्रतिभाग किया।



