राष्ट्रीय लोकदल के जिला संगठन द्वारा गाँव तेहरा ग्वालियर रोड आगरा मे “ भूमि पुत्र सभा “ का आयोजन

आगरा : 25- जनवरी 2026 को राष्ट्रीय लोकदल के जिला संगठन द्वारा गाँव तेहरा ग्वालियर रोड आगरा मे “ भूमि पुत्र सभा “ का आयोजन किया गया । जिस में लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में बृज क्षेत्र के अध्यक्ष श्री बृजेश चाहर जी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पं गोविंद शर्मा ने की । कार्यक्रम में लोकदल के जिला संगठन के साथ वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया । कार्यक्रम में श्री दुबे जी ने कहा कि “ खेती किसानी को कौशल विकास से जाड़ा जाऐ ताकि किसान के बेटे शहरों में मजदूरी करने के वजाये अपना स्वरोजगार स्थापित करें । आगरा आलू किसान के साथ अन्य नयी तकनीक के साथ फसल करें ताकि युवा किसान को अच्छी पैदावार मिले जिसके लिये वो दिल्ली व लखनऊ में सभा दिये गये सुझाव को रखेंगे । बृजेश चाहर ने कहा कि कौशल विकास योजना से नये युवा को प्रोत्साहन मिल रहा है । जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने दुबे जी को किसानों द्वारा दिया गया सुझाव पत्र दिये जिसमें आगरा देहात में कौशल विकास योजना का बड़ा सेन्टर बनाने की बात कही । जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शहर में जाकर नौकरी करने के वजाये स्वरोजगार पैदा कर सकें आयोजन में जिले के दो हज़ार के लगभग किसानों ने भाग लिया साथ में हीरा लाल लवानिया डॉ सरनाम सिंह त्यागी, करतार सिंह गुर्जर प्रधान मुकेश माहेश्वरी, हरनारायन मुद्गल, मनोज शर्मा, बृजमोहन शर्मा , त्रिलोकी शर्मा, नरेंद्र वशिष्ठ, धीराम शर्मा, किशन स्वरूप, आकाश पहलवार, मानसिंह , भूदेव जी , सूर्य प्रकाश लवानिया , उमाशंकर लादूखेडा संचालन मंजीत चाहर ने किया कार्यक्रम संयोजक डॉ जितेंद्र शर्मा रहे.



