उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अंबुजा सीमेंट दादरी ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों ने सभा कर 12 फरवरी 2026 की हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प 

ग्रेटर नोएडा : मजदूर विरोधी चार नए लेबर कोड, निजीकरण, ठेकाकरण और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व 26000 हजार रुपया न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा आदि को लेकर ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू गौतम बुध नगर कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 जनवरी 2026 आजाद हिंद फौज के संस्थापक व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अंबुजा सीमेंट कंपनी दादरी ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों ने यूनियन के अध्यक्ष कामरेड पारस रजक की अध्यक्षता में आम सभा कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए उन्हें नमन किया और 12 फरवरी 2026 की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव व जिला महासचिव राम स्वारथ ने कहा कि चाहे कारखाना हो या निर्माण मजदूर हो या रेहड़ी-पटरी कामगार या फिर महिला कामगार या गिग श्रमिक अब चार लेबर कोड कानूनों से हमें गुलामी बनाने की तैयारी है, हमें आजाद भारत में सम्मान, गरिमा और मेहनत के सही दाम के लिए बढ़ती महंगाई तथा लगातार जान माल पर हमले के खिलाफ तथा न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई समेत तमाम कानूनी सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा हासिल करने के लिए 12 फरवरी 2026 की हड़ताल को सफल बनाना जरूरी है।
सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद करते हुए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा उनके बलिदान और अदम्य साहस को रेखांकित करता है। सीटू उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करती है और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button