उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आतिशी मार्लेना किसी धर्म या धर्म गुरूओं का अपमान करने वाली पहली “आप” नेता नही हैं : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की नेता सुश्री आतिशी मार्लेना का दिल्ली विधानसभा, दिल्लीवालों एवं मीडिया के सामने से लापता होना साफ दर्शाता है की उन्होने 6 जनवरी को विधानसभा में बोलते हुए सिख गुरू साहिबान के प्रति अभद्र बोल बोलकर उनका अपमान किया था।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि सुश्री आतिशी मार्लेना किसी धर्म या धर्म गुरूओं का अपमान करने वाली पहली “आप” नेता नही हैं, दिल्ली में पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र पाल गौतम, दिल्ली में “आप” अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज एवं पंजाब में “आप” कार्यकर्ता भी समय समय पर विभिन्न धर्मों का अपमान कर चुके हैं।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि गत 23 दिसम्बर को “आप” के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सेंटा क्लोज को लेकर टिपण्णी करके ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई तो अक्टूबर 2022 में तत्कालीन मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करके हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत किया था तो उससे पूर्व मार्च 2021 में “आप” कार्यकर्ताओं ने पंजाब में कुरान का अपमान करके मुस्लिम समाज की भावनाओं पर आघात किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button