उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बेहतर होगा दस साल तक बिना संवैधानिक नियमों का पालन करे विधानसभा चलवाने वाले “आप” नेता भाजपा के न्याय प्रिय विधानसभाध्यक्ष पर टिपण्णी ना करें : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी नेता संजीव झा द्वारा दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता को लिखा पत्र उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि आज “आप” के पास तो 22 विधायक हैं और सदन में हंगामा करने पर विधानसभाध्यक्ष ने दो चार पांच विधायकों को ही सदन से निलंबित किया पर आश्चर्यजनक है की यह “आप” नेता वो समय कैसे भूल गये जब यह साजिश करके भाजपा के मात्र तीन विधायकों में से एक श्री ओम प्रकाश शर्मा को सत्र दर सत्र निलंबित रखते थे और तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता को सत्र शुरू होते ही मार्शल आउट करवा देते थे।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि सदन में “आप” की नेता सुश्री आतिशी मार्लेना के विवादित शब्दों पर भाजपा विधायकों के विरोध को हंगामा बताने से पहले काश “आप” नेता यह ध्यान करते की किस तरह वह भाजपा के तीन विधायकों को मार्शल आउट करके सभी नियमों को ताक पर रख कर देश के प्रधान मंत्री तक पर अभद्र टिपण्णीयां करते थे।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है बेहतर होगा दस साल तक बिना संवैधानिक नियमों का पालन करे विधानसभा चलवाने वाले “आप” नेता भाजपा के न्याय प्रिय विधानसभाध्यक्ष पर टिपण्णी ना करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button