उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विवेकानंद जयंती पर वीरेन्द्र सचदेवा ने आर्य बाल आश्रमों के बच्चों के साथ बिताया स्नेहभरा समय, उन्हे फिल्म ‘द राजा साहब’ दिखा कर दिया खुशी का संदेश

नई दिल्ली : स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए आर्य बाल आश्रम दरिया गंज एवं ईस्ट आफ कैलाश में रह कर पढ़ने वाले विशेष बच्चों के साथ एक आत्मीय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर  वीरेन्द्र सचदेवा ने बच्चों के साथ फिल्म ‘द राजा साहब’ देखी और उनके साथ समय बिताकर उन्हें आनंद और उत्साह से भर दिया।

इस अवसर पर आर्य बाल आश्रमों के संयोजक  नितिनजय चौधरी, दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख  प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख  विक्रम मित्तल और सह कार्यक्रम मंत्री  अमित गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए हुई।

श्री सचदेवा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और दर्शन आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों, विशेषकर अनाथ और वंचित बच्चों के उत्थान के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है और ऐसे प्रयास विवेकानंद जी के विचारों को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम हैं।

फिल्म प्रदर्शन के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। फिल्म के माध्यम से उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक संदेश भी मिला।

फिल्म शो से पहले श्री सचदेवा ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम के महत्व से अवगत कराया।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है।

फिल्म शो के बीच में बच्चों के लिए अल्पाहार एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button