उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल सभागार में ‘कर्मचारी परिवाद शिविर’ का आयोजन

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में रेल कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से लखनऊ जंक्शन स्थित कैरेज डिपो, सीडीओ कार्यालय सभागार में ‘कर्मचारी परिवाद शिविर’ का आयोजन किया गया।

कैंप में कुल 15 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 06 का ऑन स्पॉट निस्तारण किया गया।शेष 09 परिवादों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा 02 रेल कर्मचारियों के ‘रेलवे सैलरी पैकेज’ खाते खोले गए, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक राजकुमार, संतोष गुप्ता तथा कर्मचारी कल्याण निरीक्षक  भानु प्रताप सिंह तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button