उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बसंत के स्वागत की तैयारी

लखनऊ। बसंत के आगमन के साथ ही हिन्दी साहित्य में रचे-बसे बसंत गीतों के माध्यम से ऋतुराज के स्वागत की तैयारियाँ प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा बसंत गीतों पर आधारित एक ऑनलाइन गायन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का निर्देशन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. शरदमणि त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है।

संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि कार्यशाला के प्रथम दिन राग खमाज एवं खेमटा ताल में निबद्ध महाप्राण निराला की प्रसिद्ध रचना ‘सखि वसंत आया’ का अभ्यास कराया गया। इस कार्यशाला में देश-विदेश से कुल 62 प्रतिभागी सम्मिलित हुए हैं। कार्यशाला 16 जनवरी तक संचालित होगी। इसके समापन अवसर पर 17 जनवरी को पक्का पुल के निकट स्थित अहिमर्दन पातालपुरी में आयोजित लोक चौपाल में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button