उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक गौरीगंज में संपन्न

अमेठी : जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य मुद्दा SIR को लेकर रहा, जिस पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष  प्रदीप सिंघल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। SIR से संबंधित विषय पर पार्टी की स्पष्ट नीति और दृष्टिकोण को कार्यकर्ताओं के सामने रखा गया तथा आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस नीति और व्यवस्था का विरोध करेगी जो आम जनता के हितों के खिलाफ हो।
बैठक में  राहुल गांधी  द्वारा अमेठी के जरूरतमंद लोगों के लिए भेजे गए कंबलों के वितरण की रूपरेखा पर भी विशेष चर्चा हुई। इस संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री किशोरी लाल शर्मा जी के निर्देशों के अनुसार कंबल वितरण को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से कराने पर सहमति बनी। तय किया गया कि कंबल वितरण का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों, गरीबों और असहाय लोगों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुँचाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी  का अमेठी से गहरा लगाव रहा है और वे हमेशा क्षेत्र के गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। कांग्रेस पार्टी सेवा और समर्पण की भावना के साथ जनता के सुख-दुख में सहभागी बनी रहेगी।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांचो विधानसभा प्रभारी का संबोधन रहा है बैठक में
परमानंद मिश्र,मनीषा चौहान अध्यक्ष न.पा.प.जायस,पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर,आशीष शुक्ला, प्रवक्ता अनिल सिंह,मतीन,अर्जुन पासी,किरन देवी,धर्मराज बहेलिया,अकमल,सर्वेश सिंह,राजीव लोचन तिवारी,सबीना,शकील इदरीसी, श्रद्धा सिंह,तुलसीराम पासी,राम बरन कश्यप,शुभम सिंह जिलाध्यक्ष युका,सुमित तिवारी, कर्ण वीर सिंह,अजीत यादव,अरविन्द चतुर्वेदी,आशिफ,रामदत्त यादव,पुष्पा दुवे,वीरेंद्र सिंह राजा,पवन तिवारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button