उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर प्रयाग जंक्शन एवं फाफामऊ स्टेशनों पर यात्री प्रबंधन का सफल संचालन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक  सुनील कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में माघ मेला–2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रयाग जंक्शन तथा फाफामऊ पर यात्री प्रबंधन का सुचारु, सुरक्षित एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।

03 जनवरी 2026, माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में कुल 08 मेला विशेष व रिंग रेल ट्रेनों का संचालन किया गया। स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का व्यापक प्रबन्ध किया गया , जिसके अंतर्गत होल्डिंग एरिया, सुव्यवस्थित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटर, कैटरिंग स्टॉल, एम-यूटीएस (M-UTS) सुविधा, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म प्रबंधन, निरंतर साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पूरे स्टेशन परिसर की सतत एवं प्रभावी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर (ICC) के माध्यम से की गई। इसके साथ ही आपातकालीन प्रबंधन को सुदृढ़ रखते हुए भीड़ नियंत्रण, यात्री मार्गदर्शन, स्पष्ट संकेतक व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधाओं का समुचित एवं समन्वित प्रबंध किया गया।
माघ मेला अवधि के दौरान अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण हेतु प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, वाराणसी, अयोध्या कैंट एवं अयोध्या धाम स्टेशनों पर कुल 440 अतिरिक्त वाणिज्यिक (कमर्शियल) स्टाफ की तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए प्रयाग जंक्शन, अयोध्या एवं वाराणसी में कुल 400 आरपीएफ जवान तैनात रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रयाग जंक्शन पर बम निष्क्रियक दस्ते द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों, होल्डिंग एरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में विस्फोटक पदार्थों, संदिग्ध वस्तुओं एवं अनधिकृत सामग्रियों की व्यापक जांच-पड़ताल की गई।
इसके अतिरिक्त, स्टेशनों पर सिविल डिफेन्स टीम द्वारा बुजुर्ग यात्रियों, दिव्यांगजनों एवं आवश्यकता-ग्रस्त यात्रियों को मार्गदर्शन, आवागमन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की गई, जिससे यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त हुआ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा माघ मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर तत्पर एवं प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button