उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
भीषण ठंड में युवा मंडल चौक ने बांटे 1600 कंबल व गर्म टोपियां
11वें वर्ष जारी 'नर सेवा नारायण सेवा' अभियान

लखनऊ। कड़ाके की ठंड के बीच युवा मंडल चौक ने लगातार 11वें वर्ष ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के तहत 1600 कंबल और गर्म टोपियों का वितरण गरीब-जरूरतमंदों को किया।कार्यक्रम में अलाव, गर्म चाय और बिस्कुट की भी व्यवस्था रही। मुख्य अतिथि माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा , पार्षद अनुराग मिश्रा,अन्नू , मनोज अग्रवाल, अतुल गुप्ता, संजीव, राजेश भरत, दीपक, पंकज , संरक्षक राधे मोहन, गिरिराज किशोर महिला मंडल से रितु ,लता, मोनिका ऊषा सहित बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवा मंडल संगठन ने कहा, यह सेवा पिछले एक दशक से निरंतर चल रही है और समाज के कमजोर वर्गों को सर्दी से राहत देने का प्रयास है।



