उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हनु श्री ट्रस्ट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ । राजाजीपुरम स्थित गुलमोहर रेस्टोरेंट सभागार में हनु-श्री-ट्रस्ट द्वारा स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।भव्य कार्यक्रम में समाजसेवा में कार्यरत वरिष्ठ जनो के सम्मान साथ ही समारोह मेंहनु-श्री-ट्रस्ट की संस्थापिका/अध्यक्षवरिष्ठ समाजसेवी रागिनी पूजा जायसवाल का जन्मदिन दिवस भी बड़ी धूम से मनाया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापिका/अध्यक्ष
वरिष्ठ समाजसेवी रागिनी पूजा जायसवाल की अध्यक्षता में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
रागिनी पूजा जायसवाल ने अपने जीवन में समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।उन्हें इस अवसर पर जन्मदिन दिवस की मुबारकबाद पेश करते हुए सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की प्रशंसा की गई।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चन्द्र तिवारी उपस्थित रहे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में
फंड कमिश्नर नवीन कन्नौजिया लोकबन्धु अस्पताल की डायरेक्टर,संगीता गुप्ता,सुनील शुक्ला,राज्य मंत्री श्याम जी त्रिपाठी,उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद, मान्यता प्राप्त पत्रकार परवेज़ अख़्तर, समाजसेवी इमरान कुरैशी, सैय्यद गुलाम हुसैन,योगेश विमल,पत्रकार जमील मलिक,मुजीब बेग, समाजसेवी मिठू रॉय,राकेश सिंह, प्रतिभा बलियान, पीजीआई की नर्सिंग हेड नीमा पंत, रत्ना गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, जय प्रकाश, मधुबाला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सुरेश चन्द्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा ही सच्चा धर्म है और हमें अपने जीवन में इस भावना को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हनु-श्री-ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए एक आदर्श हैं और हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
समारोह के दौरान, ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पूजा जायसवाल ने कहा कि
हनु-श्री-ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान हैं और हमें इन कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर, ट्रस्ट के सदस्यों तथा अतिथियों ने अपने विचार रखे और समाज के लिए अपने कार्यों को साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान कई फिल्मी गीतों का और उम्दा लज़ीज़ व्यंजनों का सभी ने लुत्फ़ उठाया।
कार्यक्रम के अंत में रागिनी पूजा जायसवाल ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button