उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री हरभजराम कृपादेवी ट्रस्ट अस्पताल ने किया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

अटल जी की स्मृति में सेवा कार्य प्रशंसनीय : असीम अरुण

लखनऊ : “भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में हर साल उनके जन्मदिवस पर नेत्र शिविर का आयोजन करने वाले श्रीहरभज रामकृपा देवी ट्रस्ट चिकित्सालय का सेवा कार्य अप्रतिम है। विगत 64 वर्षों से चिकित्सालय निरंतर मरीजों के लिए सेवा कार्य कर रहा जो कि बहुत प्रशंसनीय है”- समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने यह बातें शुक्रवार को श्री हरभज रामकृपा देवी ट्रस्ट चिकित्सालय में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा।

श्री अरुण ने कहा कि स्व. अटलजी के इस जन्मशताब्दी वर्ष में सेवा कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए और खुशी की बात है कि अस्पताल इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
राज्यसभा सांसद संजय सेठ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने भी हरभज अस्पताल द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन को बहुत पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि सालभर में लगभग 70000 मरीज का इलाज यहां किया जाता है। अस्पताल का केवल अपने संसाधनों के बल पर ऐसा कर पाना बहुत बड़ी बात है। ऐसा पूर्व विधायक और ट्रस्ट के अध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता की दूरदर्शिता से ही संभव हुआ है।
अस्पताल के सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि हमारे अस्पताल में 40 सालों से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन होता आ रहा है।
आज के कार्यक्रम में अस्पताल द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए।
कार्यक्रम में अस्पताल के अध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, वाइस चेयरमैन रमेश अग्रवाल ,सचिव अमित गुप्ता के अलावा ट्रस्टी सुशील अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता ,अरविंद गुप्ता ,,रजत गुप्ता तथा अस्पताल के चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button