उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

माघ मेला–2026 की तैयारियों के दृष्टिगत मंडल रेल प्रबंधक , उत्तर रेलवे, लखनऊ का प्रयाग जं., प्रयागराज संगम व फाफामऊ स्टेशनों का निरीक्षण

लखनऊ :  27 दिसंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे , लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रयाग जं., प्रयागराज संगम व फाफामऊ स्टेशनों का निरीक्षण किया गया | माघ मेला–2026 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं/यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन रेलवे स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन तथा रेल संचालन व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसरों की स्वच्छता,प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकटिंग व्यवस्था, घोषणा प्रणाली, प्रकाश व्यवस्था, दिशा-निर्देशन, साइनेज, फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर तथा प्लेटफार्म पर यात्री प्रवाह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला अवधि में संभावित भीड़ को देखते हुए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर (ICC), होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, पार्किंग क्षेत्रों, बैरिकेडिंग तथा मेडिकल सहायता उपलब्धता, कतार प्रबंधन, बैरिकेडिंग, वन-वे मूवमेंट, तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण हेतु स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ, जिसमे चेकिंग एवं बुकिंग के कर्मचारी तथा रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की जा रही है |
मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि माघ मेला–2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को सहज, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेशन पर सूचना तंत्र प्रभावी रहे तथा भीड़ की स्थिति में त्वरित निर्णय हेतु कंट्रोल/समन्वय प्रणाली सक्रिय रखी जाए। इस अवसर पर मण्डल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button