लखनऊ रेलवे स्टेशन पर NPS/UPS (Unified Pension Scheme) जागरूकता शिविर का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल अपने कर्मचारियों के हितों एवं कल्याण के लिए समय-समय पर विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इसी क्रम में 26 नवम्बर 2025 को लखनऊ (चारबाग) रेलवे स्टेशन के वीआईपी लाउन्ज में UPS (Unified Pension Scheme) – एकीकृत पेंशन योजना तथा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के बारे में कर्मचारियों को जागरूक करने एवं विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को नई पेंशन व्यवस्था से सम्बन्धित प्रावधानों, लाभों, आवेदन प्रक्रिया, निवेश विकल्पों एवं रिटायरमेंट के बाद प्राप्त होने वाली सुविधाओं के बारे में स्पष्ट और व्यापक जानकारी उपलब्ध कराना था। विशेषज्ञों द्वारा UPS/NPS की संरचना, अंशदान प्रणाली (Contribution), टैक्स लाभ, पेंशन योजना चयन प्रक्रिया तथा रिटायरमेंट प्लानिंग के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी गई।
शिविर के दौरान कर्मचारियों को पेंशन व्यवस्था से संबंधित व्यक्तिगत प्रश्नों का समाधान भी किया गया तथा UPS/NPS से संबंधित पंजीकरण एवं दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।



