उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक 23 नवम्बर को

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक 23 नवंबर, रविवार को 3 बजे अयोध्या रोड स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय में आहुत की गई है।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं पर चर्चा की जाएगी तथा उनके निराकरण हेतु कार्य योजना बनाई जाएगी इसके अतिरिक्त प्रदेश में संगठन की धार को और अधिक पैनी करने तथा और अधिक मजबूत करने की रणनीति बनाई जायेगी तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी.

लखनऊ नगर महामंत्री राजीव शुक्ला एवं मोहित कपूर ने बताया बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की जाएगी। तथा बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे.
व्यापारी नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया संगठन ,व्यापारियों के व्यापार को बचाने एवं बढ़ाने तथा व्यापारियों के मान सम्मान व स्वाभिमान में अभिवृद्धि करने हेतु उत्साह के साथअपनी पूरी क्षमता का उपयोग करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button