उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महानिदेशक/रेसुबल, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली सोनाली मिश्रा ने किया पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट-ऐशबाग जं. का निरीक्षण

लखनऊ :  सोनाली मिश्रा, महानिदेशक/रेसुबल, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के द्वारा पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट-ऐशबाग जं. का निरीक्षण किया गया. इस दौरान प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेसुबल, गोरखपुर  तारिक अहमद एवं वरि. मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, पू.उ रे. लखनऊ मण्डल का पदभार देख रहे चन्द्र मोहन मिश्र मुख्य सुरक्षा आयुक्त तथा पोस्ट कमाण्डर/रेसुबल, ऐशबाग को यात्री सुरक्षा एवं यात्री विषयक अपराधों की तकनीकी आधार पर प्रभावी रोकथाम के लिए निर्देशित किया गया। तदोपरान्त सुश्री मिश्रा द्वारा जगजीवन राम रेसुबल अकादमी/लखनऊ का विस्तृत निरीक्षण किया गया और निदेशक बी.वेंकटेश्वर राव तथा उपमहानिरीक्षक/प्रशिक्षण  चन्द्र मोहन मिश्र को तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल प्रबन्धन आधारित पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रशिक्षण पर जोर दिया गया।

सुश्री मिश्रा के द्वारा मण्डल रेल प्रबन्धक पू.उ.रे. कार्यालय परिसर स्थित वरि. मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रेसुबल कार्यालय, पू.उ रे. लखनऊ का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुश्री मिश्रा द्वारा मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के साथ रेलवे सुरक्षा बल के महत्वपूर्ण मुद्दों एवं प्रबन्धन के सम्बन्ध में समन्वय बैठक किया गया। वरि. मण्डल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अपर पुलिस महानिदेशक/राजकीय रेलवे पुलिस, उ0प्र0 लखनऊ प्रकाश डी के साथ यात्रियों की सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तार से वार्ता करते हुए अपराध नियंत्रण हेतु वर्तमान टेक्नोलाॅजी पर जोर देते हुए टेक्नोलाॅजी का बेहतर इस्तेमाल करने व यात्री विषयक अपराधों के नियंत्रण सुरक्षात्मक कदम उठाने एवं रेसुबल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपराध नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया।
महानिदेशक महोदया ने मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, पू.उ.रे. लखनऊ के बहुउद्देशीय हाल में लखनऊ मण्डल के सभी प्रभारी निरीक्षक/रेलवे सुरक्षा बल के साथ संवाद मीटिंग किया गया जिसमें मुख्य रूप से यात्रियों के साथ होने वाले अपराधों एवं रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले अपराधियों के साथ वर्तमान टेक्नोलाॅजी का अधिक से अधिक उपयोग करने, यात्री सुरक्षा एवं रेल सम्पत्ति की सुरक्षा में रेसुबल के कार्याें व उनके बेहतर प्रबन्धन के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। सुश्री मिश्रा ने वर्तमान टेक्नोलाॅजी CCTNS, ICJS, FRS, NAFIS इत्यादि पर जोर देते हुए टेक्नोलाॅजी का बेहतर इस्तेमाल कर अपराध नियंत्रण के बारे में निर्देशित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button