उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत “फेस ऑथेंटिकेशन” तकनीक के प्रसार के लिए कार्यशाला आयोजित

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल पर ’डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट’ अभियान 4.0 चलाया जा रहा है।इ सी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के वित्त एवं लेखा विभाग के पेंशन अनुभाग द्वारा मण्डल कार्यालय के बहुउद्देशीय हाल में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत “फेस ऑथेंटिकेशन” तकनीक के प्रसार हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके द्वारा पेंशनरों या पारिवारिक पेंशनरों के लिये जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल एवं आसान बनाना है।

कार्यशाला में मण्डल वित्त प्रबंधक श्री उमेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी/द्वितीय श्री आर.के. भारती तथा पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष श्री गोपाल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ से अपर महाप्रबंधक श्री रंजीत कुमार, उप महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार तथा भारी संख्या में रेलवे पेंशनर उपस्थित थेे।
कार्यशाला में मण्डल वित्त प्रबंधक श्री उमेश कुमार ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तकनीक विशेष रूप से अशक्त एवं वृद्ध पेंशनरों के लिए अत्यंत ही उपयोगी है, क्योंकि वे इसके माध्यम से बिना बैंक गए अपने जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ के अपर महाप्रबंधक श्री रंजीत कुमार ने उपस्थित पेंशनरों को फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का डेमो प्रदर्शित कर प्रशिक्षण दिया गया तथा वित्त व लेखा विभाग के के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र को इस तकनीक के माध्यम से दर्ज किए गए एवं 26 पेंशनरों का डिजिटल लाइफ सर्टीफिकेट बनाया गया।
अब पेंशनर स्मार्टफोन के माध्यम से ’जीवन प्रमाण ऐप’ एवं ‘‘आधार फेस आर.डी. (अर्ली एक्सेस) AadhaarFaceRD (Early Access)‘‘ एप्लिकेशन के माध्यम से घर बैठे, बिना बैंक जाए और पूर्णतः पेपरलेस तरीके से अपना जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। कार्यशाला का सफल संचालन  उमेश कुमार, मण्डल वित्त प्रबंधक तथा  आर.के. भारती, सहायक कार्मिक अधिकारी/द्वितीय, ने प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर  श्रीमी मधुकर, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी,  रवि शंकर श्रीवास्तव, लेखा लिपिक व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button