एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या में फूलो की होली, इत्र वर्षा और श्याम रसोई आकर्षण का मुख्य केंद्र रही

कानपुर। महानगर के किदवई नगर क्षेत्र में एक शाम खाटू वाले के नाम से यादगार भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा का अदभुत भव्य श्रृंगार किया गया।
भजन संध्या के अवसर पर फूलो की होली, इत्र वर्षा और श्याम रसोई आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। श्री श्याम संर्कीतन में भजन प्रवाहक आयुष सोमानी, रार्मा सिस्टर्स (बेटू चंचल, आलिया शर्मा), श्याम जी लाड़ला ने एक से बढ़कर एक श्याम बाबा के भजनों की रसधार से भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर महापौर प्रमिला पांडेय व कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल के निदेशक डा. आरके वर्मा समेत भाजपा जिला अध्यक्ष शिव राम सिंह, सौरभ कनोदिया, मंजू त्रिवेदी, पूनम मिश्रा,अलका त्रिवेदी, राजन मिश्रा, विनोद त्रिवेदी अनूप चतुर्वेदी, सार्थक त्रिवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक मनोज त्रिवेदी ‘एडवोकेट’ ने सभी के श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


