उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बालिका विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ : बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक के सौजन्य से किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्र ने शाखा की सचिव मंजू अग्रवाल, महिला सहभागिता साधना रस्तोगी और सदस्य शालिनी रस्तोगी का स्वागत पुष्प देकर किया। उसके पश्चात सभी ने मां सरस्वती तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मंजू अग्रवाल ने भी छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने जीवन में सफलता को अर्जित करें। इस कार्यक्रम का आयोजन पूनम यादव, ऋचा अवस्थी, रागिनी यादव, मंजुला यादव और प्रतिभा रानी के निर्देशन में हुआ। सर्वप्रथम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। इसमें कक्षा 9 की रोशनी प्रथम, कक्षा 11 की शिल्पी द्वितीय और शालिनी तृतीय स्थान पर रहे। गायन प्रतियोगिता में कक्षा 8 की इल्मा प्रथम, रुखसार द्वितीय और कक्षा 10 की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। बाल दिवस के अवसर पर छात्राओं ने बैलून रेस और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बैलून रेस में कक्षा 8 की इल्मा प्रथम , कक्षा 7 कृतिका द्वितीय और दिव्यांशी तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कक्षा 12 की चंचल प्रथम, कक्षा 9 की दिव्यांशी द्वितीय और कक्षा 9 की तानिया तृतीय स्थान पर है। इन सभी कार्यक्रमों की निर्णायक उत्तरा सिंह रही। सभी विजयी छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त कक्षा 12 की सृष्टि सिंह, मुस्कान कनौजिया, मानसी, काजल को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पुरस्कृत किया गया। अनीता श्रीवास्तव द्वारा सत्र 2024 25 में कक्षा 10 में गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए शालिनी पाल को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद छात्राओं को पुष्टाहार वितरित किए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button