उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
बिहार में NDA की जीत पर लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने बधाई दी
'अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा होगी'

लखनऊ : बिहार में NDA की जीत पर लोकदल अध्यक्ष ने बधाई दी, लेकिन साथ ही कहा कि अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में जिन वादों के आधार पर कहा गया कि घुसपैठ रुकेगी, बेरोज़गारी खत्म होगी, महंगाई कम होगी और आर्थिक मोर्चा सुधरेगा—अब जनता उसी पर सरकार की जवाबदेही तय करेगी। सुशासन और विकास की बातें चुनाव में भले ही हावी रहीं, लेकिन आने वाले समय में असली परीक्षा जमीन पर दिखने वाले कामों की होगी।”



