अयोध्याउत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वोट ही अपनी पहचान है :सरोज यादव

बीएलओ से मिलकर SIR फार्म बांटने में किया सहयोग 

अयोध्या : समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने जानकारी दी कि आज सहादतगंज के प्राथमिक विद्यालय बूथ न.7,8 के BLO से सम्पर्क कर फार्म वितरण एवं उसको भरने का नियम लोगो को बताया गया.

सुश्री यादव ने कहा कि आप लोगों के घर पर बी.एल.ओ आयेंगे हर सदस्य के दो फार्म देकर जायेंगे। दोनों फार्म पर पासपोर्ट साइज फोटो लगेगी एवं दोनों फार्म पर खुद के हस्ताक्षर होंगे जिसमें से एक फार्म बी एल ओ जमा करेगा दूसरा आपको देगे जिस पर बी एल ओ के हस्ताक्षर होंगे।अगर महिला की उम्र 42 साल या इससे कम उम्र है तो महिला के पिताजी या माताजी का 2002 वाला कागज या जानकारी मंगवाए या किसी तरह का अन्य कागज नहीं लगेगा ।फार्म में मोबाइल नंबर साफ लिखे ,जन्मतिथि सही से भर,आधार नंबर वैकल्पिक है फार्म को फाड़े नहीं फार्म को जमा करवाना जरूरी है अगर जमा नहीं करवाते है तो नाम कट जाएगा। देश के किसी कोने में रहो पर वोटर एक जगह ही रहेगा ।

उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया की तारीख सुनिश्चित है ये धारणा नहीं रखे कि तारीख बढ़ेगी । अगर आप निवास स्थान से दूसरी जगह रहते हैं तो बी एल ओ से संपर्क करे जिससे आप अपना फार्म प्राप्त कर सके। देश के हर नागरिक को SIR का फॉर्म भरना होगा अन्यथा कही के वोटर नहीं हो सकते। आप जागरूक बने अपने BLO से सम्पर्क करें। कार्यक्रम में BLO अरविंद यादव, सरिता शुक्ला,महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर, महानगर सचिव अजय यादव, राजेंद्र यादव, राहुल साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button