एनएसडीएल ने विदेशी निवेशकों के लिए बाज़ार में प्रवेश को आसान बनाने के लिए नया एफ पी आई – एफ वी सी आई पोर्टल लॉन्च किया

लखनऊ : नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने आज अपने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पोर्टल को सफलतापूर्वक नया रूप देने और विदेशी उद्यम पूंजी निवेशक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा की है। यह सभी सेवाओं को एक जगह उपलब्ध कराने वाला डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जिसे विदेशी निवेशकों के लिए भारत के सिक्योरिटी बाज़ारों में रजिस्ट्रेशन और नियमों के पालन को आसान, तेज़ और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
मुंबई में आयोजित एनएसडीएल के 9वें नामित डिपॉजिटरी प्रतिभागी सम्मेलन के दौरान, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की कार्यकारी निदेशक, डॉ. रुचि चोजेर ने 7 नवंबर, 2025 को अपग्रेड किए गए पोर्टल को लॉन्च किया। इस अवसर पर सेबी की मुख्य महाप्रबंधक, अपर्णा त्यागराजन; सेबी के मुख्य महाप्रबंधक, राजेश आनंद गुज्जर; एनएसडीएल के एमडी एवं सीईओ, विजय चंडोक; एनएसडीएल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, श्री समीर पाटिल और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा डी डी पी कम्युनिटी के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
विदेशी निवेशकों के लिए सभी सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध होंगी: बिल्कुल नए स्वरूप में पेश किया गया यह प्लेटफ़ॉर्म एफ पी आई और एफ वी सी आई के रजिस्ट्रेशन और कामकाज को एक ही इंटरफ़ेस पर लाता है, जिससे बार-बार लॉगिन करने और मैन्युअल प्रक्रियाओं की ज़रूरत नहीं रहती है।
• विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक ऐसी विदेशी कंपनियाँ हैं, जो सेबी के पास रजिस्टर्ड हैं और भारत की इक्विटी, बॉन्ड्स तथा म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाती हैं, जिससे पूंजी बनाने और बाज़ार में पैसे का प्रवाह बनाए रखने में मदद मिलती है।
• विदेशी उद्यम पूंजी निवेशक (एफ वी सी आई ) ऐसी विदेशी कंपनियाँ हैं, जो वेंचर कैपिटल फंड्स या गैर-सूचीबद्ध भारतीय स्टार्टअप में पैसा लगाती हैं, जिससे इनोवेशन के साथ-साथ नए उद्यम शुरू करने के जज्बे को बढ़ावा मिलता है।
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए, एन एस डी एल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, समीर पाटिल ने कहा कि असली प्रगति तो प्रक्रिया को सरल बनाने में छिपी होती है। यह प्लेटफ़ॉर्म उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


