उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सौरभ भारद्वाज स्पष्ट करें कि वह पूर्व मंत्री इमरान हुसैन के भाई द्वारा उनकी उपस्थिति में चाँदनी महल वार्ड की गई तकरीर से सहमत हैं या नही, अगर नही हैं तो तकरीर की निंदा करें : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने आज आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं बल्लीमारन से विधायक इमरान हुसैन की फेसबुक प्रोफाइल से उठा कर एक पोस्ट को सोशल मीडिया माध्यम एक्स से पोस्ट कर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष श्री सौरभ भारद्वाज से पूछा है की क्या वह इस विडिओ में सुन जा रहे इमरान हुसैन के भाई के चाँदनी महल वार्ड में दिए भाषण से सहमत हैं, जिसमें वह अपनी पार्टी के निवर्तमान पार्षद एवं वर्तमान विधायक के काम पर नही अल्लाह, कौम एवं इस्लाम के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि हम कई वर्ष से लगातार कहते रहे हैं की इमरान हुसैन कभी भी काम की नही केवल धर्म मजहब की राजनीति करते हैं और हिन्दू बहुल गली कटरों को विकास कार्य तक से वंचित करते हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि कल चाँदनी महल वार्ड के “आप” प्रत्याशी के समर्थन में “आप” के दिल्ली प्रमुख श्री सौरभ भारद्वाज अपनी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन, संजीव झा आदि के साथ प्रचार शुरू करने पहुंचे। वार्ड में “आप” में बड़ी बगावत हुई है और एक पूर्व विधायक एवं वर्तमान “आप” विधायक ने मिलकर एक निर्दलीय प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है।

चाँदनी महल वार्ड की बगावत से बौखलाये “आप” नेता सौरभ भारद्वाज कल विधायक इमरान हुसैन एवं उनके भाई फुरकान को लेकर वहाँ पहुंचे और वहां फुरकान से तालीबानी/ तबलीगी अंदाज में तकरीर करवाई जिसमें उन्होने बार बार स्थानीय लोगों से अल्लाह, कौम, इस्लाम एवं इमान के नाम पर “आप” को वोट देने की अपील करी।

इस विडिओ में साफ दिखता है कि सौरभ भारद्वाज के साथ “आप” के दो उपस्थित विधायक असहज हैं पर भारद्वाज ने एक बार भी फुरकान की तकरीर को नही रोका।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने इस संदर्भ में सोशल मीडिया माध्यम एक्स पर पोस्ट कर मांग की है कि सौरभ भारद्वाज स्पष्ट करें की वह पूर्व मंत्री इमरान हुसैन के भाई द्वारा उनकी उपस्थिति में चाँदनी महल वार्ड की गई तकरीर से सहमत हैं या नही, अगर नही हैं तो तकरीर की निंदा करें।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button