उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरराज्यलखनऊ

अन्नकूट महोत्सव पर श्री खाटू श्याम मन्दिर में लगा उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री माधव मन्दिर में 56 प्रकार की मौसमी सब्जी प्रसाद का लगा भोग

लखनऊ :  बुधवार 22 अक्टूबर 2025 को अन्नकूट महोत्सव पर लखनऊ के तमाम मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा  जिसमें श्री श्याम मंदिर में सुबह 11:00 बजे से अन्नकूट महोत्सव का भोग प्रसाद ग्रहण करने का भक्तों का हुजूम देखा गया। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भक्तों को भोग प्रसाद वितरण की सेवा करने के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।

श्री श्याम मंदिर महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार भक्तों के लिए पांच ब्लॉक बनाए गए थे जिसमें दो ब्लॉक में तीन सौ भक्तों को बैठकर, दो ब्लॉक में स्टैंडिंग भोग प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई अंकूट महोत्सव पूर्वाह्न 11:00 से प्रारंभ होकर साइन 6:00 बजे तक चला जिसमें 28000 से अधिक भक्तों ने अन्नकूट को प्रसाद ग्रहण किया।
कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि भजनों के आनंद के बीच अन्नकूट महोत्सव भोग ग्रहण कर रहे थे।

कार्यक्रम में राधे मोहन अग्रवाल, राजन गर्ग, मुकट बिहारी अग्रवाल, राधे श्याम अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, अवधेश कुमार अग्रवाल, विपिन कुमार अग्रवाल, अजय कुमार झुनझुनवाला, मदन लाल जिंदल, सुधीर कुमार खेतान, महावीर प्रसाद अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अशोक गोयल उपस्थित रहें ।

*माधव मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव पर बटा महाप्रसाद*

लखनऊ, डालीगंज स्थित श्रीमाधव मन्दिर में अन्नकुट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया कमेटी वरिष्ठ महामंत्री गोविन्द साहू ने बताया कि विगत वर्षों के भाँति इस बार अन्नकूट महोत्सव पर 56 प्रकार की मौसमी सब्जी का भोग, पूड़ी, कढ़ी चावल, हलुआ, खीर का महाभोग लगाकर पुजारी लालता द्वारा मंत्रो उच्चारण संग महाआरती कर किया गया।

उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन के साथ, अन्नकूट महोत्सव पर महिलाओं माया आनंद, कंचन साहू, अनिता साहू, अनुपमा, कविता साहू ने बाल गोपाल पर भजन गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया ।

इस अवसर पर बिहारी लाल साहू, गोविन्द साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, श्याम जी साहू, दिनेश अग्रवाल, राकेश साहू, दीपक मेहरोत्रा, अनुराग साहू उपस्थित रहे।

भुईयन देवी मन्दिर में मना अन्नकूट महोत्सव

डालीगंज स्टेशन रोड स्थित भजन देवी मंदिर में कार्यक्रम व्यवस्थापक घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि सुबह से भक्त भक्त दर्शन कर अंकुश भोग प्रसाद बड़ी संख्या में ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button