उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आम आदमी पार्टी मीडिया में प्रदूषण को लेकर भ्रम फैला रही हैं ताकि सर्वोच्च न्यायालय पटाखे जलाने पर दिए गए फैसले को वापस ले ले : वीरेंद्र सचदेवा

 

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय द्वारा प्रेस वार्ता कर जिस प्रकार से दिल्ली के प्रदूषण को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है और यही काम वह पिछले 10 सालों से करते आ रहे हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जब सरकार में थी तो दिवाली के वक्त दिल्ली की जनता को प्रदूषण का भ्रम देकर ग्रीन पटाखों पर भी बैन लगवाती थी और न्यायालय में सही आंकड़े पेश ना करके भी न्यायालय को दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर गुमराह करने का प्रयास करती थी।

अब जब  न्यायालय द्वारा दिल्ली में ग्रीन पटाखे चलाने का आदेश दे दिया है तो एक बार फिर से प्रदूषण का बहाना कर आम आदमी पार्टी के नेता ग्रीन पटाखों को बैन करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का मौसम बिल्कुल साफ़ है और प्रदूषण भी पहले को तुलना में बहुत कम है, इस बार दिल्ली में संस्कृती और पर्यावरण का समन्वय रहेगा।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति न केवल दिल्लीवासियों के लिए राहत का विषय है, बल्कि यह पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि विकास, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए लगातार तुष्टिकरण की राजनीति करती है और यही कारण है कि आज दिल्ली में वह अपने वजूद के लिए लड़ रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button