उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वदेशी ब्रह्मोस ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने का कार्य किया : बृजेश पाठक

लखनऊ : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से अभियान प्रारंभ हुआ था और पूज्य अटल बिहारी वाजपेई की जयंती तक आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाकर हम पूरे देश, प्रदेश और जिला स्तर तक हर घर-घर गांव गली मोहल्ले में जन-जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे। आज यह अभियान जन चर्चा का विषय बन चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने उद्बोधन में लगातार यह दोहराया है कि आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2047 में विकसित भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी जी ने लिया है आत्म निर्भर भारत उस दिशा में एक बड़ा कदम है। कृषि विज्ञान से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर वैज्ञानिक क्षेत्र में भारत अपने पैरों पर खड़ा होगा। भारत सिर्फ अपनी जरूरत को पूरा नहीं करेगा बल्कि भारतीय उत्पाद अन्य देशों में भी पहुंचने का काम करेगा।

प्रधानमंत्री जी ने सर्वप्रथम डिफेंस सेक्टर को मजबूत करने का काम किया। भारत में निर्मित ब्रह्मोस्त्र मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में अपना अद्भुत कौशल दिखाने का कार्य किया की पूरी दुनिया आज रक्षा क्षेत्र में भी भारत का लोहा मान रही है। पाकिस्तान के हौसले पस्त हो गए जब ब्रह्मोस ने आतंकवादियों के अड्डों को तहस-नहस करने का काम किया।
डिफेंस सेक्टर के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी हवाई अड्डों की संख्या में भी बड़ी तेजी के साथ वृद्धि हुई है आजादी के इतने दिन भी जाने के बाद भी मात्र 74 हवाई अड्डे थे जिनकी संख्या आज कई गुना बढ़ चुकी है एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा जेवर में बनकर तैयार है जिसे जल्द ही लोकार्पण होने वाला है हमारी ओडीओपी के उत्पादन देश दुनिया में तहलका मचा रहे हैं इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में अपार क्षमता थी लेकिन उनका कोई प्लेटफार्म नहीं था उनके निर्यात के लिए कोई भी प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं कराया गया था। आज हमको फक्र है कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक विशेष उत्पाद की पहचान है।
भदोही ने दुनिया का सबसे बड़ा कालीन बनाने में कामयाबी हासिल की है जिसको गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है और दुनिया के लोग भदोही के कालीन खरीद रहे हैं।
इसी प्रकार मुरादाबाद का पीतल उद्योग, पीलीभीत की बांसुरी अमरोहा की ढोलक अलीगढ़ के तले, लखनऊ की चिकनकारी, टांडा का हस्त निर्मित वस्त्र, प्रतापगढ़ का आवंले का मुरब्बा, प्रयागराज का अमरुद, सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल की तरह हर जिले में बेहतर उत्पाद पहले से उपलब्ध थे लेकिन उनको दुनिया में पहचान दिलाने का काम हमारी सरकार ने उनकी मार्केटिंग और संसाधन उपलब्ध कराने के साथ कर रही है।
तकनीकी क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ा है अब युद्ध मिसाइल और ड्रोन के साथ लड़े जाते हैं। अभी नोएडा में ड्रोन निर्माण का बड़े कारखाने निर्माण का शिलान्यास हुआ है।
प्रधानमंत्री जी का मानना है कि अपने देश में निर्मित वस्तुएं जिसको बनाने में हमारे देश के कारीगरों का पसीना बहा है उसको हम उपयोग में लेंगे। देश में उपयोग में आ रहे मोबाइलों के 65% मोबाइलों की स्क्रीन भी नोएडा में बनती है।

भारत आज आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2047 तक विकसित भारत का संकल्प सभी पूरा होगा जब भारत हर क्षेत्र में अपने स्वदेशी उत्पादों के साथ आगे बढ़ेगा।
आज उत्तर प्रदेश भी विकसित भारत संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे, रजनीश गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, अशोक तिवारी, राकेश सिंह, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, अनुराग साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान “स्वदेशी अपनाएं आत्मनिर्भर भारत बनाएं” थीम पर स्मृति चिन्ह उपमुख्यमंत्री को भेंट किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button