टीम लखनऊ’ ने हिमाचल के जोगिंदर नगर में आपदा पीड़ितों के घाव पर लगाया मरहम
बच्चों को नई उम्मीद देते हुए 200 स्कूली बैग भी किए भेंट

लखनऊ/हिमांचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते इस वर्ष जन जीवन बहुत प्रभावित हुआ लोगों के आशियाने और जीवन भर की जमा पूंजी और कई लोगों ने अपनी जानें गवाईं। वहीं आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन सरकार के साथ-साथ अन्य दूसरे संस्थाएं भी आगे आ रही हैं इसी के तहत लखनऊ से हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद हिमाचल में टीम लखनऊ द्वारा जोगिंदर नगर में आपदा प्रभावित और गरीब परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गयी। जिसमें चावल, आटा,दाल, चीनी, नमक, तेल और साथ में करीब 200 स्कूल बैग और अन्य सामग्री बच्चों को वितरित की। टीम लखनऊ द्वारा नेर कुंडली गांव,मकरीडी्, द्राहल,भोरा, गढूही, कराटी,पंजालर गांव के लोगों को करीब 170 राहत किटें भेंट की गई और साथ ही लड़भडो्ल के कोंलग,सिमस,सियून, खदर, पंजालग गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को भी कीटें दी जाएगीं।संस्था के लीडर मुतुर्ज़ा अली ने बताया कि टीम लखनऊ द्वारा इससे पहले पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों को करीब 32 टन राशन वितरित किया गया है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में टीम की तरफ से सहायता की जा रही है। उन्होंने बताया की इस नेक कार्य में भारतीय सेना का भी योगदान लगातार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे।टीम लखनऊ के संस्थापक मुर्तुजा अली के साथ कुदरत उल्ला खान,अब्दुल वहीद,जसवीर गांधी, शाहबाज और इरफान मौजूद रहे। वहीं भारतीय सेना की और से ब्रिगेडियर एमी खान, लेफ्टिनेंट कर्नल जावेद अहमद, लेफ्टिनेंट राजकुमार, सुवेदार असीम बांगो व सेना के जवान मौजूद रहे।टीम के मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद ने बताया कि टीम लखनऊ की स्थापना वर्ष 2018 में उस समय की गई जब लोगों को सहायता की बहुत जरूरत थी तब से लेकर अब तक निरंतर टीम कार्य कर रही है।टीम द्वारा पंजाब,बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों में और हिमाचल में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गयी,उन्होंने बताया की यह कार्य सेवा भाव से किया जा रहा है और यह सिलसिला लगातर जारी रहेगा।उन्होंने संरक्षक मौलाना खालिद,रशीद फरंगी महली, मुरलीधर आहूजा और निगहत खान के साथ ही पूरे लखनऊ वासी टीम लखनऊ को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहें है।राहत सामग्री मिलने पर आपदा से प्रभावित लोगों ने सहयोग के लिए टीम लखनऊ को धन्यवाद किया।



