उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टीम लखनऊ से पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने की मुलाकात

हरभजन सिंह ने टीम लखनऊ को किया सैल्यूट,बाढ़ पीड़ितों की सेवा को सराहा

​लखनऊ/अमृतसर । पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में एक सप्ताह तक निस्वार्थ सेवा देने वाली ‘टीम लखनऊ’ को आज राज्य के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने दिल से धन्यवाद दिया। हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होने से ठीक पहले, मंत्री ने टीम के सदस्यों से मुलाकात की और उनके जज़्बे की जमकर सराहना की।लोक निर्माण मंत्री से भेंट करने वालों में टीम लखनऊ के लीडर,मुर्तज़ा अली,संयुक्त संस्थापक सदस्य कुदरत उल्लाह खान,मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद,जसबीर सिंह गांधी,इरफ़ान शेख,शाहबाज़ खान आदि शामिल थे।

भेंट के दौरान ​टीम लीडर मुर्तजा अली ने मंत्री को अमृतसर और आसपास के गाँवों में चलाए गए व्यापक राहत अभियान की पूरी जानकारी दी।लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह टीम के अथक प्रयासों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें ‘मानवता की जीती-जागती मिसाल’ बताया। उन्होंने कहा, “आप लोगों ने जो सेवा की है, उसे पंजाब कभी नहीं भूलेगा।”​टीम लखनऊ ने अपने सफल राहत अभियान के लिए सभी सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय सिंह और माया फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष सौम्या भट्ट जी का नाम लिया, जिन्होंने पंजाब सरकार के साथ ज़रूरी समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।
​पंजाब से विदा होते समय,टीम ने भारतीय सेना के कर्नल राकेश कुमार  और उनकी टीम को भी विशेष धन्यवाद दिया। कर्नल और उनकी टीम की मदद से ही राहत सामग्री सुरक्षित और समय पर पंजाब बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जा सकी।
​टीम लखनऊ ने दिखा दिया कि जब इंसानियत की बात आती है, तो सीमाओं के मायने नहीं होते।उनकी यह सेवा देश भर में जनसेवा के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button