मिशन शक्ति 5.0 सआदतगंज पुलिस ने जगाई नारी शक्ति की अलख

लखनऊ । महिला सुरक्षा और जागरूकता को समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत, सआदतगंज पुलिस ने शनिवार को क्लासिक मैरिज हॉल, नौबस्ता मोड़ पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
जागरूकता का उद्देश्य, सुरक्षा और स्वावलंबन
एसीपी बाज़ारखाला और थाना प्रभारी सआदतगंज के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में, महिला उप निरीक्षक महेश्वरी, मिशन शक्ति टीम और महिला बीट पुलिस ने सक्रिय भागीदारी की। उपस्थित महिलाओं और बच्चों को इन महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति केंद्र, कार्यप्रणाली, उद्देश्य और उपलब्ध सेवाओं की विस्तार से जानकारी।
नारी स्वावलंबन, महिलाओं के अधिकारों और आत्म-निर्भरता के लिए सरकारी पहल। साइबर सुरक्षा: ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के अहम उपाय।
पुलिस अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की सूची साझा की और उनके उपयोग पर ज़ोर दिया। हेल्पलाइन नंबर, वूमेन पावर लाइन, 1090, वीमेन हेल्पलाइन, 181, चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा, 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, अग्निशमन सेवा , 101, एंबुलेंस सेवाएँ, 102, व 108,
पुलिस ने अपील की कि महिलाएं किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल इन सेवाओं का उपयोग करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ। साथ ही, उन्हें UP COP ऐप के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
यह कार्यक्रम सआदतगंज पुलिस की समुदाय-केंद्रित पुलिसिंग और नारी सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



