स्वच्छता ही सेवा-2025’ थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ली गयी स्वच्छता ५

लखनऊ । ‘स्वच्छ उत्सव’ के अन्तर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 17 सितम्बर, से 02 अक्टूबर 2025 तक ’स्वच्छता ही सेवा-2025’ थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसी परिप्रेक्ष्य में मण्डल कार्यालय में मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह तथा समस्त शाखाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर स्वच्छता शपथ ली। उन्होंने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं उसके लिये प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया एवं रेलवे कर्मचारियों एवं यूनियन/एसोसिएशनों की सहभागिता में अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं स्वच्छता हेतु श्रमदान की शपथ दिलाई।
’ स्वच्छता ही सेवा-2025’ के अन्तर्गत आज मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों यथा गोरखपुर जं., लखनऊ जं., बस्ती, गोण्डा जं0, बादशाहनगर एवं अनुरक्षण कोचिंग डिपो ऐशबाग, गोरखपुर, रेलवे चिकित्सालय, हेल्थ क्लीनिक तथा रेलवे कालोनियों पर गहन साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया गया। विशेष रूप से आम जनमानस को रेलवे स्टेशनों, ट्रैक, यार्ड या डिपो परिसर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया तथा रेलकर्मियों द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कालोनियों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य हेतु “स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” के नारे के साथ प्रभात फेरियां निकाली गयी।



