उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
जीएसटी परिषद द्वारा 5%और 18 % के स्लैब किए जाने का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल ने स्वागत किया
अधिकतर चीजों को पाँच परसेंट के स्लैब में रखने का जनता को मिलेगा लाभ : संजय गुप्ता

लखनऊ : जीएसटी परिषद द्वारा 5% एवं 18 प्रतिशत के दो स्लैब रखे जाने का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वागत किया. उन्होंने कहा निश्चित रूप से इससे जनता को उत्पाद सस्ते मिलेंगे एवं खपत बढ़ेगी जिससे व्यापार बढ़ेगा तथा मांग के अनुसार निर्माताओ का उत्पादन भी बढेगा.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कल की बैठक में जीएसटी की प्रक्रिया को भी और अधिक सरल बनाए जाने के फैसले की अपेक्षा की. उन्होंने कहा सिन गुड्स को 40% में रखना भी स्वागतयोग्य है.



