उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल सांसदों और विधायकों का एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में समर्पित

लखनऊ : देश के कई हिस्सों में आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालात को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपना एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में दान करेंगे।

यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में लिया गया है। उन्होंने कहा “आज जब देश के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, तो यह समय राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय संवेदना दिखाने का है। हम सभी को इस संकट की घड़ी में एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए।”
इस संदर्भ में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और स्थानीय प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान करें।
राष्ट्रीय लोकदल का मानना है कि आपदा की इस घड़ी में केवल सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि हर नागरिक और जनप्रतिनिधि का योगदान जरूरी है। यह फैसला उसी भावना का प्रतीक है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button