उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिला संगठन का संघर्ष-डीआईओएस को प्रेषित ज्ञापन की मांगों पर कार्यवाही

सिटिजन चार्टर लागू किए जाने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने की शुरुआत

लखनऊ : जिला संगठन का संघर्ष-डीआईओएस
को प्रेषित ज्ञापन की मांगों पर कार्यवाही की गयी है.
सिटिजन चार्टर लागू किए जाने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुरुआत की. ज्ञात हो कि जिला संगठन द्वारा गत 20 अगस्त, 2025 को शिक्षा भवन परिसर में धरना दिया गया था और धरने के समापन पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को जनपदीय समस्याओं का ज्ञापन प्रेषित किया गया था।

ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक  राकेश कुमार ने प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के साथ भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश तथा सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने तथा कार्यालय एवं विद्यालय स्तर पर लम्बित अवशेषों की अनुमन्यता एवं भुगतान के लिए दो सप्ताह में प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए आश्वस्त किया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक के अस्वस्थ होने के बाद भी ज्ञापन की मांगों पर कार्यवाही की जा रही है तथा मांगों के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों को निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।
प्रबंधकों/प्रधानाचार्यो को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देश-
1- कार्यालय स्तर तथा विद्यालय स्तर पर लंबित अवशेष प्रकरणों की सूचना एवं प्रकरण उपलब्ध कराने पर ही संबंधित विद्यालय का वेतन पारित होगा।
2- विद्यालय स्तर पर सिटीजन चार्टर लागू करने तथा विद्यालय के मुख्य द्वार पर संबंधित अंश को पेंट कराए जाने के साथ ही सिटीजन चार्टर के अनुसार प्रकरणों के निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए।
3- विद्यालय स्तर पर लंबित चयन वेतनमान,प्रोन्नत वेतनमान जीपीएफ पदोन्नति संबंधी प्रकरणों को एक सप्ताह के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश।
4- पुरानी पेंशन से आच्छादित किए गए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के जीपीएफ खातों का आवंटन से संबंधित समस्त पत्रजात/प्रकरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश।
5- जिला संगठन की मांग पर जीपीएफ लेजर चेकिंग एवं लेखा पर्ची शिक्षक शिक्षिकाओं को उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयवार तिथियां आवंटित की गईं।
6- एनपीएस शिक्षकों के खातों को अपडेट करने के लिए की जा रही कार्यवाही। मासिक कटौती शीघ्र हो जाएगी अपडेट। प्रदेशीय नेतृत्व के प्रयासों से ब्याज की धनराशि शासन से अवमुक्त। शीघ्र ही सभी खाते हो जाएंगे अपडेट।
*सेवानिवृत्त एनपीएस शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के खातों में ब्याज की धनराशि जमा कराकर उनके सभी देयकों का कराया जाएगा भुगतान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button