उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सूफ़ी संगीत महफ़िल में अन्तर्राष्ट्रीय सूफ़ीगायक रईस अनीस साबरी की प्रस्तुति ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

लखनऊ :  संगीत नाटक अकादमी, गोमतीनगर, लखनऊ में सुख़नदान फाउण्डेशन की ओर से जश्न-ए-हिन्दुस्तान-ए ग्रेंड म्यूजिकल सूफ़ी नाइट प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध सूफ़ी सिंगर रईस अनीस साबरी की शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में उनके द्वारा वाह क्या जूदो करम है शहे बतहा तेरा…. तुझे क्या बताऊॅ मैं राज़दाॅ…. माॅ का दिल न दुखा….जितने दुश्मन हमारी जान के हैं…जब वो हमसे कहते हैं ना…. ज़िन्दा रहने के लिये तेरी क़सम…. अफ़सोस बे-वफ़ा को गले से लगा लिया…. माॅ कलेजे से फिर इक बार लगा ले मुझको…..तुझे प्यार करते करते मेरी उम्र बीत जाये… आदि प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया और श्रोता खडे़ होकर झूमने पर मजबूर हो गये। उपस्थित जन समूह/श्रोताओं में लखनऊ के अलावा समीपस्थ जनपदों व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी प्रतिभाग किया गया। इस सफल सूफी संगीत कार्यक्रम की उपस्थित जन समूह द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डा. हरिओम, आई.ए.एस, प्रमुख सचिव, उ0प्र0शासन व विशिष्ट अतिथि के रूप में आर.के. चतुर्वेदी, पूर्व आई.जी./अध्यक्ष, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, लखनऊ, प्रो. जयन्त खोत, अध्यक्ष, उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।


इस कार्यक्रम में डा. अब्दुल रज़्ज़ाक़ उर्फ बाबा चैधरी, कर्नाटक, समीर शेख, प्रमोटर, संदीप शर्मा, ए. जी.एम., बैंक आॅफ बड़ौदा, विपुल कुमार,बैंक आॅॅफ बड़ौदा, अजय सिंह, चेयरमैंन, मात्रभूमि ग्रुप, यासिर सिददीक़ी, लखनऊ मोटर सेल्स, हफीज़उल्लाह, चेयरमैन, एच.एम.ग्रुप, नवेद अहमद, चेयरमैन, ख़्वाजा गु्रप, आबिद अली कुरैशी, बाहिद विरयानी, मो. इमरान सिददीक़ी, सामाजिक कार्यकर्ता,बांगरमऊ, आफाक़ अली, सेवन डेज पब्लिक स्कूल,बाराबंकी व बिलाल सहारनपुरी, उमराव जान रेस्टोरेंट, लखनऊ प्रायोजक/प्रमोटर के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मंे मीडिया फोटाग्राफर्स क्लब व न्यूज़ टाइम नेशन द्वारा मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में डा. अनीता सहगल, दिनेश सहगल, राशिद मीनाई, सुशील दुबे, डा. सुल्तान शाकिर हाशमी, गौरव प्रकाश, नवाब नूरेन आलम, फुरक़ान अली, डा. उमंग खन्ना, डा. एस के. चतुर्वेदी, दानिश शफीक़, वामिक़ खान, विशाल श्रीवास्तव, शकील सिददीक़ी, डा. सरला शर्मा के अलावा अनेकानेक गणमान्य महानुभाव, कलाकार, समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में सुख़नदान फाउण्डेशन के चेयरमैन नदीम फ़र्रूख़ एवं नेशनल प्रेसीडेंट कल्चरल विंग मोहम्मद अली साहिल द्वारा आमंत्रित सभी अतिथियों व महानुभावों का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम आयोजन में दानिश नदीम व सुख़नदान टीम के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button