वृक्षारोपण संकल्प दिवस पर प्रदेशभर में किया गया वृक्षारोपण
स्व. प्रमोद कुमार आचार्या की स्मृति में प्रतिवर्ष किया जाता है वृक्षारोपण

लखनऊ : डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लो.नि.वि. के तत्वावधान में प्रदेश के समस्त जनपदों में डिप्लोमा इंजीनियर्स ने वृक्षारोपण संकल्प दिवस आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समस्त जनपदों में डिप्लोमा इंजीनियर्स अवर अभियन्ता एवं सहायक अभियंता द्वारा हजारों की तादात में वृक्षारोपण किया गया। नव रोपित पौधों को सुरक्षित रखने एवं उनकी विधिवत् देखभाल किये जाने का भी संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण संकल्प दिवस प्रतिवर्श 22 अगस्त को स्व. प्रमोद कुमार आचार्या पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, डि.इं.संघ, लो.नि.वि. एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष उ.प्र0 डि.इं. महासंघ, देवीपाटन मण्डल की स्मृति में आयोजित जाता है। स्व. प्रमोद कुमार आचार्या ने अपने जीवन काल में अनवरत हजारों की तादात में वृक्षारोपण किया। उनके द्वारा इस कार्य हेतु समाज को निरन्तर प्रेरित भी किया गया।
वृक्षारोपण संकल्प दिवस के अवसर पर लखनऊ मुख्यालय स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर संघ के वरिश्ठ उपाध्यक्ष इं. श्रवण कुमार यादव, संघ रत्न इं. अरूण कुमार मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष महासंघ इं0 राजर्शि त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष महासंघ इं. संजय कुमार, जनपद सचिव इं. मोहित कटियार, इं. पवन तिवारी एवं अन्य सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर्स द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया। समस्त जनपदों में बैठक आयोजित करते हुए वृक्षारोपण हेतु समाज को प्रेरित करने का संकल्प भी लिया गया। वृशारोपण पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन हेतु अत्यन्त आवष्यक है।



