उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में संरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक

लखनऊ : रेल परिवहन को सुरक्षित बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करने के उद्देश्य हेतु प्रमुख कार्यकारी निदेशक/संरक्षा, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली, संजय मिश्रा न पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के लखनऊ जं. स्टेशन स्थित एकीकृत क्रू लॉबी, अवध रनिंग रूम तथा आर.आर.आई पैनल रूम का सघन निरीक्षण किया तथा मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन)  रजनीश गुप्ता और विभिन्न शाखाधिकारियों की उपस्थिति में मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में संरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक की।

समीक्षा बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से लखनऊ मण्डल में संरक्षा से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मण्डल में लागू की जा रही विभिन्न संरक्षा प्रक्रियाओं, अनुरक्षण कार्यों के दौरान सावधानियां और लाइन कर्मचारियों के काउंसिलिंग प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने सम्बोधन में प्रमुख कार्यकारी निदेशक/संरक्षा,  संजय मिश्रा ने ट्रेन संचालन के दौरान सतर्कता बरतने और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलपथ, कैरेज, सिग्नलिंग और विद्युत संबंधी अनुरक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ’शॉर्टकट’ पद्धति स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्य संरक्षा मैनुअल के अनुसार किए जाएं ताकि रेल परिचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वाहन किया।
इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल ने कहा कि आपके दिए गए संरक्षा संबंधी सुझावों और दिशा-निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन किया जाएगा। मण्डल स्तर पर संरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन के अनुसार ही सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। लखनऊ मण्डल सदैव अपने यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इससे पूर्व श्री मिश्रा ने लखनऊ जंक्शन पर स्थित एकीकृत क्रू लॉबी में निरीक्षण के दौरान क्रू0 मैनेजमेंट सिस्टम पुस्तिका, काउंसलिंग पंजिका, साइन ऑन/साइन ऑफ पंजिका, रैंडम ब्रेथ एनालाइजर पंजिका और काशन पंजिका का अवलोकन किया तथा इन पंजिकाओं के रखरखाव और नियमित अद्यतन की स्थिति की सराहना करते हुए उन्होंने कुछ और सुधारात्मक सुझाव प्रदान किये।
इसके पश्चात संजय मिश्रा ने अवध रनिंग रूम का निरीक्षण किया, जहां लोको पायलटों एवं टेªन मैनेजरों को प्रदान की जाने वाली खानपान सुविधाओं एवं विश्रामालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता की प्रशंसा की तथा ट्रेन संचालन में समग्र संरक्षा को बढ़ाने के लिए लोको पायलटों के साथ सार्थक चर्चा की।
निरीक्षण के अंत में श्री मिश्रा ने लखनऊ जं0 स्थित आर.आर.आई पैनल रूम का निरीक्षण किया, जहां सिग्नलिंग और ट्रेन संचालन से संबंधित तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशन यार्ड की सिग्नलिंग प्रणाली की कार्यक्षमता और रखरखाव की स्थिति की जांच की तथा इसे और बेहतर करने के लिए तकनीकी सुझाव दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/ऑपरेशन, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/कैरेज एण्ड वैगन, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सामान्य, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/इएनएचएम, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग, जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक संरक्षा अधिकारी और संरक्षा सलाहकार व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button